28 करोड 14 लाख की लागत से 20 गांवों में पेयजल योजना होगी शुरू:- जोशी

( 8754 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Feb, 21 05:02

केन्द्र सरकार की जल जीवन अभियान के तहत स्वीकृतियां जारी

28 करोड 14 लाख की लागत से 20 गांवों में पेयजल योजना होगी शुरू:- जोशी

चित्तौडगढ़| चित्तौडगढ़ संसदीय क्षेत्र के 20 गंावों में ग्रामीणों को पेयजल सुविधा अच्छी मिले इसके लिए केन्द्र सरकार के जल जीवन अभियान के तहत स्वीकृतियां जारी की गई हैं।
       सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा ने बताया कि चित्तौडगढ़ सांसद सी.पी.जोशी की अनुषंषा से संसदीय क्षेत्र के लिए 28 करोड 14 लाख की लागत से 20 गांवों के घरों में शुद्ध पेयजल पहूंचाने हेतु पानी की टंकियों का निर्माण, ट्युबवैल लगाने का कार्य, पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा।
सांसद जोशी कि अनुशंषा पर चित्तौड़गढ़ जिले की बेगंू पं.स. की ग्रा.पं. सामरिया खुर्द हेतु 68 लाख रू, बडीसादडी पं.स. की ग्रा.पं. पीण्ड हेतु 2 करोड़ 30 लाख रू., चित्तौडगढ़ पं.स. की ग्रा.पं. नेतावल पाछली हेतु 1 करोड 29 लाख रू., ग्रा.पं. मानपुरा गोपालनगर हेतु 2 करोड़ 37 लाख रू., ग्रा.पं. शंभुपुरा हेतु 2 करोड 9 लाख रू., ग्रा.पं. लालजी का खेडा हेतु 1 करोड़ 46 लाख रू., ग्रा.पं. सोनगर हेतु 92 लाख रू., भूपालसागर पं.स. की ग्रा.पं. निलोद हेतु 2 करोड़ 3 लाख रू.,  राषमी पं.स. की ग्रा.पं. मुरोली हेतु 1 करोड 99 लाख रू., कपासन पं.स. की ग्रा.पं. करजाली हेतु 1 करोड 3 लाख रू., निम्बाहेडा पं.स. की ग्रा.पं. बरडा हेतु 1 करोड 85 लाख रू., जिला प्रतापगढ़ की  छोटीसादडी पं.स. की ग्रा.पं. बसेडा हेतु 93 लाख रू., ग्रा.पं. सूबी हेतु 98 लाख रू., ग्रा.पं. सेमरडा हेतु 55 लाख रू., ग्रा.पं. गागरोल हेतु 1 करोड 18 लाख रू., प्रतापगढ़ पं.स. की ग्रा.पं. गादोला हेतु 3 करोड 81 लाख रू., दलोट पं.स. की ग्रा.पं. निनोर हेतु 2 करोड 29 लाख रू., जिला उदयपुर की कुराबड पं.स. की ग्रा.पं. फीला हेतु 12 लाख रू, ग्रा.पं. जगत हेतु 11 लाख रू., ग्रा.पं. कुराबड़ हेतु 9 लाख रू., की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई हैं।
सांसद जोशी ने चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र हेतु जारी की गई वित्तीय स्वीकृति हेतु स्वीकृति के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित केन्द्र सरकार का आभार प्रकट किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.