तीन संतों का आध्यात्मिक मिलन

( 4945 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Jan, 21 10:01

तीन संतों का आध्यात्मिक मिलन

उदयपुर। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम आचार्यश्री महाश्रमण के 3 महान संतों, उदयपुर में बिराजित शासनश्री मुनिश्री रविन्द्रकुमार ठाणा 3, छोटी खाटू से 350 किलोमीटर का विहार कर उदयपुर पधारे मधुर संग गायक मुनिश्री राजकुमार ठाणा 2 एवं राजलदेसर से 500 किलोमीटर का विहार कर उदयपुर पधारे मुनि निकुंजकुमार ठाणा 2 का आध्यात्मिक मिलन आनन्द नगर में हुआ।
मुनिश्री रविन्द्रकुमार, मुनिश्री राजकुमार एवं मुनिश्री निकुंजकुमार ने अपनी अमृत वाणी से उदयपुरवासियों को लाभान्वित किया। तपोमुनीश्री पृथ्वीराज, मुनिश्री रतन एवं बाल मुनिश्री मार्दव ने भी सभा को संबोधित किया। सभा मंत्री विनोद कच्छारा ने कार्यक्रम का शुरुआती संचालन किया। पूर्व सभा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता ने स्वागत उद्बोधन में इस अवसर को उदयपुरवासियों के लिए अद्भुत बताया। महिला मंडल की अध्यक्षा सुमन डागलिया, कविता सोनी एवं सीमा सोनी ने सुमधुर स्वागत गितिका प्रस्तुत की। तत्पश्चात आगे का संचालन मुनिश्री डॉ. विनोद मुनि द्वारा किया गया। अंत में तेयुप उदयपुर के अध्यक्ष अजीत छाजेड़ ने आभार प्रकट किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.