श्री चित्रगुप्त सभा, उदयपुर  की नव कार्यकारिणी ने ली शपथ 

( 9687 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Jan, 21 14:01

समाज के वरिष्ठ जन के समक्ष श्री चित्रगुप्त सभा, उदयपुर  की नव कार्यकारिणी ने ली शपथ 

श्री चित्रगुप्त सभा, उदयपुर  की नव कार्यकारिणी ने ली शपथ 

उदयपुर| श्री चित्रगुप्त सभा, उदयपुर की  नवीन कार्यकारिणी  ने 72 वे गणतंत्र दिवस पर विधिवत शपथ ली| कार्यकारिणी के सभी पद निर्विरोध निर्वाचित हुए । इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ सदस्य डॉ गिरीश नाथ माथुर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी 2 वर्ष तक रहेगा | 

 कार्यक्रम में निर्वाचित  ललित नारायण माथुर,अध्यक्ष ने झंडा रोहण कर  सभी का स्वागत एवं  अभिनन्दन कर सभा द्वारा पूर्व में कराये गए कार्यो का उल्लेख किया | नव कार्यकारिणी में  नरेंद्र प्रसाद माथुर उपाध्यक्ष, डॉ राकेश माथुर मुख्य सचिव, अंकुर माथुर सह सचिव,  गोविन्द माथुर वित्त सचिव, विकास माथुर (क्रीड़ा ) खेल सचिव,अमित माथुर सांस्कृतिक सचिव एवं शिरीष नाथ माथुर शिक्षा सचिव के  पद पर शपथ ली एवं कार्यभार ग्रहण किया | 

इसी कड़ी में समाज के वरिष्ठ जन डॉ डी. एम. माथुर , डॉ हरीश माथुर , राजेन्द्र प्रसाद माथुर एवं अमित माथुर आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत कर समाज को नई प्रेरणा दी |  

 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.