सिंगर गुंजन सिंह के जन्‍मदिन पर जौनपुर पहुंचकर पवन सिंह किया सबको सरप्राइज

( 14701 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 21 04:01

सिंगर गुंजन सिंह के जन्‍मदिन पर जौनपुर पहुंचकर पवन सिंह किया सबको सरप्राइज

भोजपुरी सिंगर एक्‍टर गुंजन सिंह का जन्मदिन 20 जनवरी को जौनपुर में मनाया गया। इस मौके पर भोजपुरी इंडस्‍ट्री के कई सितारे मौजूद रहे। मगर सुपर स्‍टार पवन सिंह की मौजूदगी ने गुंजन के बर्थ डे पार्टी में चार चांद लगा दिया। यह गुंजन सिंह के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। पवन सिंह ने गुंजन को पार्टी में ढ़ेर सारी बधाई एंव शुभकामनाएं दी और जमकर मस्‍ती भी की।

पवन सिंह ने कहा कि गुंजन बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके गाने काफी सुरीले होते हैं। उनसे मैं भी प्रभावित हुआ हूं। वे एक अच्‍छे इंसान भी हैं। अब तो हम लोग साथ में एक फिल्‍म भी कर रहे हैं - फ़िल्म 'जिगर के टुकड़ा'। इस फिल्‍म में हम साथ काम करेंगे। लेकिन उससे पहले हम उनके खास दिन पर उनको बहुत सारी मंगलकामनाएं करते हैं। ईश्‍वर उन्‍हें खूब तरक्‍की दी और वे भोजपुरी इंडस्‍ट्री को सही दिशा में बढ़ाने का काम करते रहें। साथ ही भोजपुरी का झंडा हमेश बुलंद रखें।

गुंजन सिंह ने भी सबों का आभार व्‍यक्‍त किया और खास कर पवन सिंह को धन्‍यवाद देते हुए कहा कि पवन सिंह भोजपुरी सिने जगत के मजबूत स्‍तंभ हैं। मेरे खास दिन को उन्‍होंने और भी खास बना दिया। इसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.