शहर के चार वार्डों में जगाई लोक चेतना, किया मास्क वितरण

( 7458 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 21 04:01

शहर के चार वार्डों में जगाई लोक चेतना, किया मास्क वितरण

जैसलमेर, जैसलमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 9, 10, 11 तथा 12 में गुरुवार को कोरोना के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान की विभिन्न जनचेतनापरक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

नगर परिषद आयुक्त फतेहसिंह मीणा ने बताया कि राज्य सरकार निर्देशानुसार जैसलमेर शहर में जन जागरूकता अभियान की विभिन्न गतिविधियां व्यापक स्तर पर चलाई जा रही हैं। इसी के अन्तर्गत  इन चार वार्डों में गुरुवार को प्रभारी, नगर परिषद के राजस्व अधिकारी तनुजा सोलंकी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इन वार्डों में संबंधित वार्ड पार्षद एवं परिषद् कार्मिकांे द्वारा वार्डवासियों को कोरोना के लिए जागरूक करने के साथ ही मास्क का वितरण किया गया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.