खालसा सेवा संस्थान द्वारा वाहनों पर रेडियम रिफलेक्टर लगवाये गये

( 10696 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Jan, 21 04:01

खालसा सेवा संस्थान द्वारा वाहनों पर रेडियम रिफलेक्टर लगवाये गये

भीलवाडा-  सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शहर की सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं प्रभावी बनाने के लिये खालसा सेवा संस्थान द्वारा पुलिस एवं परिवहन विभाग के सानिध्य में विभिन्न वाहनों पर रेडियम रिफलेक्टर लगाये गये।
         कार्यक्रम संयोजक इकबाल सिंह एवं संस्थान के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा यातायात प्रभारी मेघना त्रिपाठी के सानिध्य में यातायात शाखा के बाहर एवं अजमेर चैराहा क्षैत्रो में विभिन्न प्रकार के वाहनों जिसमे ट्रेक्टरों, लोडिंग टेम्पो, रिक्शा आदि पर रिफलेक्टर लगाये गये। इस अवसर पर संस्थान द्वारा यातायात नियमों से संबंधित पेम्पलेटो का वितरण भी किया गया।
         इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, मोहित सिंह, मनप्रीत सिंह सोनी, नवज्योत सिंह एवं गगनसिंह, एवं पुलिस विभाग व यातायात कर्मियो, हरिशंकर पारीक, विष्णु विश्नोई सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.