महिला अधिकारिता विभाग चयनित महिलाओं पर प्रकाशित करेगा पुस्तिका

( 8143 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Jan, 21 05:01

महिला अधिकारिता विभाग चयनित महिलाओं पर प्रकाशित करेगा पुस्तिका

जैसलमेर / महिला अधिकारिता विभाग जैसलमेर द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिले की महिलाओं पर आगामी दिनों में पुस्तिका प्रकाशन किया जाएगा।

महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक अशोक कुमार गोयल ने बताया कि जिले में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाली महिलाएं अपने से संबंधित छायाचित्रों सहित  सम्पूर्ण जानकारी 5 फरवरी तक महिला अधिकारिता विभाग, जैसलमेर को भिजवा सकती हैं।

प्राप्त सामग्री में से श्रेष्ठ चयनित महिलाओं पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा।

यह सामग्री विभाग के निम्न ईमेल पर भी भिजवाई जा सकती है wejaisalmer@gmail-com


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.