सीआई हर्ष राज सिंह और ए एस आई दिनेश त्यागी की टीम ने दो मोबाइल लूटेरो को किया गिरफ्तार

( 6052 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Jan, 21 07:01

के.डी.अब्बासी

सीआई हर्ष राज सिंह और ए एस आई दिनेश त्यागी की टीम ने दो मोबाइल लूटेरो को किया गिरफ्तार

कोटा.   भीमगंजमण्डी  थाना प्रभारी और ए एस आई दिनेश त्यागी ने दो मोबाइल लूटेरो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।  इस टीम ने दो विधि से संधर्षरत बालको को निरूद्ध करने में सफलता प्राप्त की है।

  अब्दुल हुसैन ने भीमगंज मंडी थाने में एक रिपोर्ट दी कि मैं इवनिंग वाॅक के लिये जा रहा था समय करीब 6-7 बजे शाम की बात है पीछे से दो लड़के जिनके पास सफेद रंग जैसी की एक्टिवा गाड़ी थी माला रोड़ जी.एन. मार्शल के पास से मेरा मोबाईल ओ.पी.पी.ओ. कम्पनी काले रंग का था जिसको हाथ से छिनकर भाग गये मैं अंधेरा होने की वजह से गाड़ी का नम्बर नहीं देख सका।   थाना भीमगंजमण्डी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। घटना की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा शहर  प्रवीण जैन एवं  भगवत सिंह हिंगड़ वृताधिकारी-।। के निर्देश में  हर्षराज सिंह खरेड़ा पु. नि. थानाधिकारी थाना भीमगंजमण्डी कोटा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुल्जिम अरबाज हुसैन पुत्र  अब्दुल हकीम जाति मुसलमान उम्र 20 साल निवासी छत्रपुरा तालाब थाना विज्ञाननगर कोटा शहर को गिरफ्तार करने व दो विधि से संधर्षरत बालको को डिटेन करने में सफलता अर्जित की है।

गिरफ्तार आरोपी व निरूद्ध बालकों ने शहर के अन्य स्थानों से लूट की अन्य वारदाते करना भी स्वीकार किया व साथ ही कुछ अन्य बदमाशों के भी नाम बताये है जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।

स्पेशल टीम में हर्षराज सिंह खरेडा, पु. नि., श्री दिनेश त्यागी सउनि, श्री शिवराज हैड कानि 34, श्री राधेश्याम कानि. 526, श्री सुरेश कुमार कानि, 1862, श्री सुरेश कुमार कानि. 1182 शामिल है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.