मि.बिहार आदित्य मोहन बनेंगे दूल्हा, मगर किसके ? 

( 16086 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jan, 21 13:01

मि.बिहार आदित्य मोहन बनेंगे दूल्हा, मगर किसके ? 

भोजपुरी अभिनेता आदित्य मोहन जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं। लेकिन किसके ये बेहद अहम है। दरअसल, आदर्श जैन के निर्देशन में इन दिनों एक फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से मुंबई में चल रही है, जिसका नाम है - दूल्हा२। इस फ़िल्म के पहले पार्ट को मिली अभूतपूर्व सफलता के बाद यह फ़िल्म बन रही है, जिसमें आदित्य मोहन दूल्हा बन रहे हैं। फ़िल्म में तनुश्री और प्रीति मौर्या भी नज़र आएंगी, लेकिन ये अभी कहा नहीं जा सकता कि आदित्य मोहन दूल्हा किसके बनेंगे। इसके लिए फ़िल्म के रिलीज का इंतज़ार करना होगा। वैसे फ़िल्म में आदित्य मोहन, तनुश्री व प्रीति मौर्या के साथ अवधेश मिश्रा, के के गोस्वामी, शाहिद शम्स, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, अनारा गुप्ता, संजना शिल्क मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म म्यूजिक राजेश गुप्ता, डीओपी मनोज गुप्ता और पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं और निर्मात्री आंचला जैन व यामीनि जैन निर्देशक आदर्श जैन हैं।

वहीं फ़िल्म के बारे में आदित्य मोहन ने कहा कि पहली बार में लव कॉमेडी करते दर्शकों को दिखूंगा। फ़िल्म अच्छी है और हर सीन में दर्शक पेट पकड के हसेगे। यह मसाला फ़िल्म है। इस फ़िल्म में मुझे इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला और उनके साथ काम करके मजा भी आया। उन्होंने कहा कि यह फ़िल्म एक लव ट्रायंगल जैसा है, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगा है। उन्होंने कहा कि आदर्श जैन के साथ काम करने का अनुभव अलग होता है। ये बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं। काफी कुछ सीखने को भी मिला। 

आदित्य मोहन ने कहा कि हर सील कि तरह साल 2021 भी उनके लिए बेहद खास है। इस साल उनकी फिल्म तकरार, कर्जा माई  माटी के, तोहसे जुडल सनेहीया, शुभ समाचार ,परिवार के बाबू, दरदिया बालम, बेमीसाल खीलीडी के साथ हिन्दी में एक अपूरन कथा फिल्में आने वाली हैं। पिछले साल शीशिर मिश्रा जी के साथ हमने एक शॉर्ट फिल्म को दुबई फ़िल्म फेस्टिवल में बेस्ट नॉमिनिज रही। बेस्ट पोस्टर का अवार्ड भी मिला। इस साल भी काफी सारी फिल्में आ रही हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.