कैपिटल में हिंसा करने वाली रैली के पीछे ट्रंप समर्थकों का हाथ : रिकॉर्ड

( 4463 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Jan, 21 05:01

कैपिटल में हिंसा करने वाली रैली के पीछे ट्रंप समर्थकों का हाथ : रिकॉर्ड

वाशिंगटन,  अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव प्रचार मुहिम से जुड़े लोगों की वॉशिंगटन में उस रैली को आयोजित करने में अहम भूमिका थी, जिसने अमेरिकी कैपिटल में घातक हमला किया था।एसोसिएटिड प्रेस द्वारा की गईं रिकॉर्डो की समीक्षा में यह बात सामने आईं है।

ट्रंप समर्थक गैर सरकारी संगठन विमेन फॉर अमेरिका फर्स्ट ने व्हाइट हास के निकट स्थित संघ के मालिकाना हक वाली जमीन इलिप्स में छह जनवरी को सेव अमेरिका रैली का आयोजन किया था, लेकिन नेशनल पार्क सर्विस द्वारा दी गईं मंजूरी की सूची में छह से अधिक ऐसे लोग हैं, जो स्टाफकर्मी थे और जिन्हें ट्रंप की 2020 चुनाव प्रचार मुहिम ने कुछ ही सप्ताह पहले हजारों डॉलर का भुगतान किया था। इसके अलावा प्रदर्शन के दौरान घटनास्थल पर मौजूद कईं लोगों के व्हाइट हाउस के साथ निकट संबंध हैं। चुनाव परिणाम में धांधली का आरोप लगाने वाले ट्रंप के इलिप्स में दिए भाषण और इससे पहले की टिप्पणियों के कारण कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में हिंसा भड़की थी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.