उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

( 7625 बार पढ़ी गयी)
Published on : 18 Jan, 21 05:01

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी

नईं दिल्ली। उत्तर भारत में भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के बाद भी रविवार को शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल, उत्तराखंड व मैदानी इलकों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड से जूझते रहे।

मौसम विभाग ने यहां कहा कि 22 जनवरी के बाद कुछ दिन के लिये पश्चिमी विक्षोभ जम्मू- कश्मीर को प्रभावित कर सकता है, जिससे केन्द्र शासित प्रदेश में बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि हुईं लेकिन यह जमाव बिंदू से कईं डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो उससे पिछली रात के तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.