महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

( 10153 बार पढ़ी गयी)
Published on : 15 Jan, 21 07:01

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर महिला ने लगाया रेप का आरोप

महाराष्ट्र में एनसीपी कोटे से उद्धव ठाकरे के सरकार में शामिल धनंजय मुंडे पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। दरअसल, 37 साल की एक महिला ने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा था जिसमें उसने कहा था कि 2006 में मुंडे ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। दूसरी तरफ धनंजय मुंडे इन आरोपों को आधारहीन बता रहे हैं। इन आरोपों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से गर्म है। भाजपा जहां लगातार धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग कर रही है तो वहीं एनसीपी वेट एंड वॉच के मूड में दिखाई दे रही है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.