अमेरिकी राजदूत का ताइवान दौरा रद

( 7954 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jan, 21 10:01

अमेरिकी राजदूत का ताइवान दौरा रद

ताइपे । अमेरिका ने राजदूत का ताइवान दौरा रद कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट को बुधवार को ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचना था। चीन ने इस दौरे का कड़ा विरोध करने के साथ ही चेतावनी भी दी थी।अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि विदेश मंत्री माइक पोंपियो समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रस्तावित दौरों को रद किया जा रहा है। पोंपियो को बेल्जियम जाना था। जबकि केली का तीन दिवसीय ताइवान दौरा प्रस्तावित था। यह माना जा रहा है कि अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण के चलते यह कदम उठाया गया है। हालांकि चीन ने केली का दौरा रद होने पर कुछ कहने से इन्कार किया है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.