सागवाडि़या में 75 नौनिहालों को स्वेटर व मास्क का वितरण

( 9503 बार पढ़ी गयी)
Published on : 13 Jan, 21 04:01

सागवाडि़या में 75 नौनिहालों को स्वेटर व मास्क का वितरण

बांसवाड़ा / जिले के विद्यालयों में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री मुहैया करवाने में जुटे बाल ग्राम समूह द्वारा मंगलवार को विवेकानंद जयंती के मौके पर बांसवाड़ा पंचायत समिति के सागवाडि़या स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 75 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर व मास्क का वितरण किया गया।  
गणवेश वितरण समारोह में समूह की शर्ली जॉय ने सर्दी की ऋतु व कोरोना काल में खान-पान में ध्यान रखने एवं मौसमी बीमारियों से बचने की जानकारी दी। सकिना हुसैन ने अपने संबोधन में बालिकाओं के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण बताया वहीं समूह की प्रेरणा उपाध्याय ने विद्यार्थियों को कोरोना काल में नियमित रूप से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ से बचने व साफ-सफाई बरतने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में समूह की शर्ली जॉय,सकिना हुसैन, प्रेरणा उपाध्याय सहित विद्यालय स्टाफ की निशा सुथार, कीर्ति जोशी ने विद्यार्थियों को अपने हाथों से स्वेटर व मास्क का वितरण करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में संस्था प्रधान दीपक जोशी ने निःशुल्क स्वेटर व मास्क वितरण के लिए समूह की प्रतिनिधियों का आभार जताया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.