डा. दिलीप सिंह बने डीन आरसीए

( 4270 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Jan, 21 11:01

डा. दिलीप सिंह बने डीन आरसीए

वरिष्ठ सस्य वैज्ञानिक डा. दिलीप सिंह ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर प्रदेश के अग्रणी शिक्षण संस्थान राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के अधिष्ठाता का पदभार ग्रहण किया। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व अधिष्ठाता डा. अरूणाभ जोशी के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर डा. सिंह को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डा. दिलीप सिंह ने अपनी कृषि शिक्षा इसी महाविद्यालय से पूर्ण कर एक शिक्षक व वैज्ञानिक के रूप में पिछले 33 वर्षों में इसी महाविद्यालय में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इससे पूर्व डा. दिलीप सिंह मक्का परियोजना के प्रधान वैज्ञानिक पद के साथ-साथ सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने मेवाड़ क्षेत्र में मक्का की उत्पादकता बढ़ाने हेतु अनेक उत्पादन तकनीकों का विकास कर उन्हें किसानों तक पहुॅंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डा. सिंह पूर्व में अनेक वर्षों तक फार्म इंचार्ज, हाॅस्टल वार्डन तथा औषधीय एवं सुगंधित पादप परियोजना में सस्य वैज्ञानिक के रूप में अपनी सेवाएैं दे चुके हैं। इनके अनेक शोधपत्र अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय अनुसंधान पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। अनेक देशों में आयोजित वैज्ञानिक संगोष्ठियों में इन्होंने अनुसंधान प्रस्तुतीकरण किया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.