७६वें जन्मदिवस पर श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड ने व्यक्तिगत रूप से मिलने में शुभचिन्तकों से व्यक्त की असमर्थता

( 7893 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Dec, 20 11:12

७६वें जन्मदिवस पर श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड ने व्यक्तिगत रूप से मिलने में शुभचिन्तकों से व्यक्त की असमर्थता

उदयपुर  ।  श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड शम्भु निवास पेलेस उदयपुर १३ दिसम्बर २०२० रविवार को अपने ७६वें जन्मदिवस पर कोरोना महामारी एवं सरकार के दिशा निर्देशों की पालना की दृष्टि से अपने स्नेहीजनों से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाने से असमर्थता व्यक्त की है।

महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि इस अवसर पर श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड ने हृदय की गहराई से दुःख के साथ शुभचिन्तकों से व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं स्वीकार नहीं कर पाने पर खेद व्यक्त किया है।

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड ने अपने जन्मदिवस पर मिलने वाले शुभचिन्तकों से अनुरोध किया है कि आप द्वारा सरकार के दिशा निर्देशों की सही पालना ही मेरे जन्मदिवस पर सच्चा उपहार है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.