UN मे भारत ने पाक पर साधा निशाना

( 4811 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Dec, 20 06:12

UN मे भारत ने पाक पर साधा निशाना

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र से कहा है कि अगर पाकिस्तान भारत के धर्मों के प्रति ‘‘घृणा की अपनी मौजूदा संस्कृति’’ छोड़ दे और सीमापार आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर दे तो दक्षिण एशिया और अन्यत्र भी शांति की सच्ची संस्कृति के लिए कोशिश की जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘‘शांति की संस्कृति’’ सत्र को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव आशीष शर्मा ने कहा कि आज की दुनिया में असहिष्णुता, घृणा, हिंसा और आतंकवाद एक प्रकार से नियम बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि आतंकवाद हिंसा और असहिष्णुता का ही एक रूप है और सभी धर्मों और संस्कृतियों के विपरीत है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.