551वां प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) श्रद्धापूर्वक मनाया गया

( 14284 बार पढ़ी गयी)
Published on : 01 Dec, 20 05:12

551वां प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) श्रद्धापूर्वक मनाया गया

भीलवाड़ा -   सिक्ख पंथ के संस्थापक गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 551 वां प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) विश्व भर मंे हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा गुरु नानक सभा सिंधु नगर में गुरूपर्व के उपलक्ष मंे श्री अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति हुई।
        सचिव ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हर वर्ष इस अवसर पर विशेष कीर्तन दीवान होते है और गुरू का लंगर अटूट वितरित होता है लेकिन कोविड 19 की गाईड लाईन की पालना करते हुए इस वर्ष यह गुरूपर्व सादगी पूर्वक मनाया गया।                                                    
        ज्ञानी हरमीत सिंह जी ने समूह संगत की तरफ से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के चरणांे मंे ऐसी अरदास की गई कि इस कोरोना महामारी से सभी को निजात मिले एवं संपूर्ण मानवता का कल्याण हो, सारी सृष्टि मंे खुशहाली हो। हर वर्ष इस अवसर पर हजारों की संख्या मंे श्रद्धालु गुरूद्वारा साहिब मंे मत्था टेकने आते है, इसलिए संगत मंे पहले से ही अपील की गई कि सभी श्रद्धालु अपने घरांे में रहकर ही अधिक से अधिक गुरूबाणी के पाठ कर श्री गुरूनानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाएं।
        ज्ञानी जी ने बताया कि श्री गुरूनानक देव जी का जन्म तलवंडी (ननकाणा साहिब) मंे सन् 1469 कार्तिकपूर्णिमा को हुआ। गुरू जी ने तीन मुख्य उपदेश दिए - (1) नाम जपो - परमात्मा की भंजन बंदगी करो, (2) वंड छको - बांट कर खाओ, निसहाय एवं जरूरतमंद की मदद करो, (3) किंरत करो - ईमानदारी एवं मेहनत से आजीविका कमाओं।
        अध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सोनी ने बताया कि कोविड 19 के कारण गुरूद्वारा साहिब में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इन्तजाम किये गये। मुँह पर मास्क एवं हाथ सैनिटाईज करवाकर ही प्रवेश दिया गया। दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकासी के द्वार अलग-अलग रखे गये ताकि सोशल डिस्टेसिंग बनी रहे।
        कोषाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को गुरू पर्व की बधाई दी एवं अपने घरांे मंे दीप माला, रोशनी कर अपनी खुशी प्रकट की।
        गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के इकबाल सिंह, दर्शन सिंह, जसमीत सिंह, श्रवण सिंह, मनिन्दर सिंह, नवजोत सिंह, मनप्रीत सिंह, सोनू सिंह ने सेवा की और समूह संगत को गुरू पर्व की बधाई दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.