पमरे महाप्रबंधक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने लोको शेड का निरीक्षण किया

( 7510 बार पढ़ी गयी)
Published on : 30 Nov, 20 14:11

के डी अब्बासी-

पमरे महाप्रबंधक श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने लोको शेड का निरीक्षण किया

 

व्यवस्थाओं से खुश होकर दिया 1 लाख रुपए का ईनाम

 

कोटा   पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के महाप्रबंधक श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने आज 30 नवंबर सोमवार को  विद्युत लोको शेड तुगलकाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरएस), वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (सामान्य) हरीश रंजन सहित अन्य रेल अधिकारी भी उपस्थित थे

 

विद्युत लोको शेड में श्री सिंह ने विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया जिसमें विशेष तौर पर तकनीकी  नवाचारों पर बिजली इंजीनियरों से चर्चा की ।  विद्युत लोको शेड की साफ-सफाई, उपकरणों के रखरखाव एवं उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की।  महाप्रबंधक  ने मोटर बियरिंग रूम का उद्घघाटन भी किया।

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 

महाप्रबंधक महोदय ने शेड प्रांगण में कर्मचारियों द्वारा विकसित किए गए उद्यान में वृक्षारोपण किया एवं उद्यान व हरियाली की सराहना की। निरीक्षण के साथ साथ महाप्रबंधक महोदय ने समस्त अधिकारियों के साथ आज बैठक की।

 कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय कुमार पाल ने बताया कि शेड की कार्य निष्पादन एवं नवाचारों  को देखते हुए शेड कर्मियों के प्रोत्साहन हेतु महाप्रबंधक महोदय ने एक लाख रुपए के पुरस्कार की घोषणा की। पुरस्कार मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने बिजली इंजीनियरों एवं समस्त रेल कर्मचारियों को बधाई दी है । 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.