वर्सटाइल एक्टर देव सिंह स्कूल टीचर बन यामिनी सिंह से कर रहे रोमांस 

( 11102 बार पढ़ी गयी)
Published on : 27 Nov, 20 06:11

वर्सटाइल एक्टर देव सिंह स्कूल टीचर बन यामिनी सिंह से कर रहे रोमांस 

सत्या, भोजपुरी राजा, क्रेक फाइटर जैसे सफल फिल्में दे चुके निर्देशक सुजीत सिंह की फ़िल्म 'जब प्यार केहू से हो जाला' इन दिनों खूब चर्चे हैं। लेकिन एक चर्चा फ़िल्म में नज़र आने वाले वर्सटाइल अभिनेता देव सिंह को लेकर भी है, वो ये कि देव सिंह फ़िल्म में अभिनेत्री यामिनी सिंह के साथ रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। वो भी एकतरफा रोमांस। 

दरअसल फ़िल्म 'जब प्यार केहू से हो जाला' एक लव स्टोरी है। इसमें देव सिंह का किरदार स्कूल के एक साधारण से टीचर की है। और यामिनी सिंह भी इसी स्कूल में पढ़ती हैं। इसी बीच उनको यामिनी सिंह से प्यार हो जाता है, जबकि यामिनी सिंह को अरविंद अकेला कल्लू से प्यार होता है। देव सिंह कई बार चाहते हैं कि वे अपने प्यार का इजहार यामिनी से करे। लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाते हैं। देव सिंह की माने तो फ़िल्म लव स्टोरी वाली है, इसलिए इसका क्लाइमेक्स शानदार है, जो दर्शकों को खूब पसंद भी आने वाली है। फिलहाल इस फ़िल्म की शूटिंग जोर शोर से लखनऊ में चल रही है। 

आपको बता दें कि देव सिंह भोजपुरी सिनेमा के उन कलाकारों में शुमार होते हैं, जो हर तरह के किरदार में खुद को ढाल लेते हैं। ये अभिनय को पर्दे पर बखूबी जीते हैं, इसलिए इनका डिमांड निर्माता और निर्देशकों के बीच खूब होता है। तभी तो वे नीलाभ तिवारी की फ़िल्म बैरी सेनुरवा में भी नज़र आने वाले हैं,एक मंदबुध्दि लड़के किरदार किया है जिसमें आदित्य ओझा और काजल यादव भी होंगे। इसके अलावा अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी स्टारर अशोक अत्रि की फ़िल्म प्रतिबंध में उनकी भूमिका एक ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर की है, जिसका अपने भाई से ही नहीं बनता है।  


देव सिंह, निर्देशक राकेश सिन्हा की फ़िल्म जुग जुग जिया हो लालवान में नज़र आएंगे, जिसमे उनके उपर एक गाना भी फिल्माया गया है।  फ़िल्म में शुभम तिवारी व कनक पांडे हैं। फ़िल्म ज़िन्दगी बन गए हो तुम (ऋतु सिंह,गणेश गुप्ता,शुभम तिवारी) में उनका किरदार एक स्वाभिमानी दामाद का है। निर्देशक फैजल खान की फिल्म प्यार का देवता  में एक सस्पेंस किरदार है (अरविंद अकेला कल्लू व यामिनी सिंह), निर्देशक प्रमोद शास्त्री की फ़िल्म आन बान शान में कल्लू के बड़े भाई जो फौज में जाने के लिए लगा ही (अरविंद अकेला कल्लू व काजल यादव), विष्णु शंकर बेलु की फ़िल्म नाम बदनाम एक इम्नदर और कॉमिक टच लिए किरदार है (गौरव झा व काजल रघवनी) में सकारात्मक भूमिका में नज़र आने वाले हैं। 

वहीं, निर्देशक नीलाभ तिवारी की फ़िल्म चंदन परिणय गूंजा (यश कुमार व संजना राज) में देव सिंह यश कर बड़े भाई और एक डिसिप्लिन बिजनेस मैन की भूमिका में हैं, तो निर्देशक संजय श्रीवास्तव की फ़िल्म कसम पैदा करने वाला 2 (यश कुमार व अंजना सिंह) में हार्ड कोर विलेन  जी की अपने उम्र से ज्यादा की भूमिका की ही जिसकी कॉमेडी देख लोग हैरान होंगे के किरदार में होंगे। इसके साथ ही वे प्रमोद शास्त्री जी के निर्देशन में बनी प्यार तो होना ही था में एक अलग भूमिका में दिखेंगे।  इसका  गेटअप अभी रिविल नहीं किया गया। इसमें वे खतरनाक खलनायक के रूप में दिखेंगे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.