अभिनेता दीपक दिलदार की फ़िल्म 'थोड़ा सा प्यार हुआ है' की शूटिंग शुरू

( 12385 बार पढ़ी गयी)
Published on : 25 Nov, 20 10:11

अभिनेता दीपक दिलदार की फ़िल्म 'थोड़ा सा प्यार हुआ है' की शूटिंग शुरू

भोजपुरी रोमांटिक फ़िल्म 'थोड़ा सा प्यार हुआ है' की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है। फ़िल्म की शूटिंग बिहार के विभिन्न मनोरम लोकेशन पर होने वाली है। इस रोमांटिक फिल्म के निर्माता अविनाश पांडेय और निर्देशक नन्हें पांडेय हैं। फ़िल्म में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर व अभिनेता दीपक दिलदार, माही सिंह के साथ इश्क़ लड़ाते नज़र आने वाले हैं। 

दीपक फ़िल्म 'थोड़ा सा प्यार हुआ है' को अपने लिए महत्वपूर्ण बताते हैं और कहते हैं कि इस फ़िल्म में दर्शकों को रोमांस के साथ - साथ एक सुग्राह्य पठकथा भी मिलने वाली है। गाने से लेकर संवाद असाधारण हैं, जो फ़िल्म की कहानी को बखूबी कह लेने वाले हैं। आज से शूटिंग शुरू हो गयी। मैं अभी उसी पर फोकस कर रहा हूँ। फ़िल्म में मेरे अपोजिट भोजपुरी की बेहद प्रतिभावान अदाकारा माही सिंह हैं। उनके साथ स्क्रीन पर हमारी केमेस्ट्री उभर कर सामने आए। ये प्रयास हम दोनों का रहेगा। फ़िल्म के निर्देशक नन्हें पांडेय के साथ काम करने को लेकर एक्साईटेड हूँ। उम्मीद है हम एक अच्छी और पक्की फ़िल्म लेकर सिनेमाघर में दर्शकों के बीच जाएंगे। 

दीपक  ने कहा कि 'थोड़ा सा प्यार हुआ है' हर वर्ग के दर्शकों को आकर्षित करेगी। अश्लीलता से परे समाजिक परिवेश को ध्यान में रखकर इसकी कहानी बुनी गयी है। गाने कर्णप्रिय हैं। फ़िल्म में मेरे और माही सागर के अलावा अयाज खान, अनूप अरोड़ा, संजय वर्मा और नरमुंड स्वामी भी मुख्य भूमिका में होंगे। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.