छात्र-छात्राओं ने पुलिस स्टेशन का वर्चुअल विजिट किया

( 5115 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 20 11:11

छात्र-छात्राओं ने पुलिस स्टेशन का वर्चुअल विजिट किया

डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एस. एस. सुराणा ने बताया की अनुष्का विधि महाविद्यालय के बी.ए.एलएल.बी.पंचवर्षीय पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने पुलिस स्टेशन का वर्चुअल विजिट किया | कोरोना महामारी के चलते वास्तविक पुलिस स्टेशन विजिट के स्थान पर वर्चुअल पुलिस स्टेशन विजिट करवाई गई |  छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन विजिट के माध्यम से प्रतापनगर पुलिस स्टेशन की कार्य विधि को समझा | डॉ. अनुष्का विधि महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉ. काव्यानि कुमावत ने प्रताप नगर थाना के अधिकारी किशन सिंह झाला से छात्र-छात्राओं का सीधा संवाद ऑनलाइन माध्यम से करवाया गया | किशन सिंह झाला ने प्रताप नगर थाने में स्थित मालखाना, बंदीगृह, रिकॉर्ड रूम, रिसर्च रूम, विमन काउंसलिंग रूम का अवलोकन  करवाया | छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओ को शांत करते हुए अधिकारी किशन सिंह झाला ने बी.ए.एलएल. बी. के विद्यार्थी राहिल खान, भाग्यश्री सेनी, वृंदा गोयल, हार्दिक रावल, शालीन धाकड़, अनिश नागोरी, धर्मेश सोनी, दीपांश गहलोत और प्रिंस द्वारा विभिन्न प्रश्न पूछे गये जैसे की जीरो एफ.आई.आर. क्या होती है, जमानत कितने समय में मिलती है, एफ.आई.आर. और परिवाद में क्या अंतर है, कोरोना काल में बंदियों के लिए क्या व्यवस्था है अधिकारी किशन सिंह झाला ने सभी के उत्तर देकर छात्र-छात्राओं को संतुष्ट किया गया | कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सचिव राजीव सुराणा, प्राचार्य डॉ. के. के. त्रिवेदी, प्राध्यापिका डॉ. अनिला, सूश्री ऋत्वि धाकड़, श्रीमती रंजना सुराणा भी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे |

 

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.