कोरोना वैक्सीन की उपलब्ध होंगी चार करोड़ खुराकें

( 3250 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 20 09:11

कोरोना वैक्सीन की उपलब्ध होंगी चार करोड़ खुराकें

वाशिंगटन। ट्रम्प प्रशासन पूरे देश में कोविड—19 का टीका वि​तरित करने की योजना के साथ तैयार है और उसे अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन से इसके आवश्यक आपतकालीन इस्तेमाल का अधिकार मिलने का इंतजार है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसके बारे में जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि इस साल के अंत तक इस टीके की चार करोड़ खुराकें उपलब्ध होंगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायली मेकनैनी ने यहां संवाददाताओं को बताया, जहां तक टीके का सवाल है तो, हमारा मानना है कि इस साल के अंत तक इसकी चार करोड़ खुराक उपलब्ध होंगी। यह असाधारण है। उन्होंने कहा, यह केवल राष्ट्रपति की वजह से ही संभव हो सका है, जिन्होंने उसी समय कहा था कि मैं टीका ला रहा हूं, मैं कुछ नया करने जा रहा हूं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.