नईं केटीएम 250 एडवेंचर को पेश किया

( 2957 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Nov, 20 08:11

नईं केटीएम 250 एडवेंचर को पेश किया

नईं दिल्ली, दुनिया के नंबर1और भारत के सबसे त़ेज बढ़ते हुए प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड,केटीएम ने आज सबसे ज्यादा इंत़जार की जा रही के.टी.एम. 250एडवेंचर की पेशकश की घोषणा कर दी। रु. 2,48,256 (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कीमत वाली के.टी.एम. 250एडवेंचर के लिए देश भर में के.टी.एम.शोरूम पर बुकिग शुरू हो चुकी है। के.टी.एम. 250एडवेंचर को भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिल्स के उभरते और तेजी से बढ़ते वर्ग का विस्तार करने के मिशन के साथ लॉन्च किया गया है। इससे पहले आईं मोटरसाइकिल,के.टी.एम. 390एडवेंचर अपने दीवानों की सोच और आकांक्षा पर खरी उतरी थी। ग्राहकों को एडवेंचर बाइकिग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने के लिए प्रेरित करके प्रैंचाइ़जी को और बढ़ाने की उम्मीद के.टी.एम. 250एडवेंचर से की जा रही है। प्रसिद्द के.टी.एम.एडवेंचर समूह में शामिल की गईं इस नवीनतम पेशकश में बेहतरीन नियंत्रण और इंजन का जोश कम व़जन वाली पैकेज में आती है। अपने से बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल की विशेषताओं का उपयोग करते हुए,के.टी.एम. 250एडवेंचर एक बेहद पुताली पेशकश है जो ट्रैवल-एंडाूरो की दुनिया के लिए बिल्वुल सही रास्ता तैयार करता है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.