गरीब के घर खुशियों की दीवाली मुहिम 

( 13077 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Nov, 20 16:11

गरीब के घर खुशियों की दीवाली मुहिम 

उदयपुर, नारायण सेवा संस्थान द्वारा ज्योति पर्व दीपावली पर आयोजित विशेष कार्यक्रम 'गरीब के घर खुशियों की दीवाली'तहत शहर में रेहड़ी, फेरी, फुटपाथ पर सब्जी, कपड़े, दीपक, रंगोली के रंग, गांवों से सीताफल, शहद, छाछ बेचने आने वाले व कच्ची बस्ती के गरीब परिवारों को राशन, मिठाई, दीपक जलाने के लिये तेल आदि वितरण किया जा रहा है।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का पिछले वर्षों की भांति की तरह यह प्रयास रहेगा कि गरीब के घर दीपावली का त्यौहार उल्लास से मन सके। इसके लिए संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल की अगुवाई में एक टीम रोजाना शहर के विभिन्न भागों में सामग्री का वितरण कर रही है।इस टीम ने हिरन मगरी सेक्टर4 स्थित मुख्यालय पर 57 चयनित निर्धन मजदूर परिवार की महिलाओं को एक एक माह की भोज्य सामग्री दी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.