चंद्रकला चैधरी की कत्थक पुस्तक की विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज करेंगे डिजिटल लॉंचिंग

( 18648 बार पढ़ी गयी)
Published on : 31 Oct, 20 14:10

चंद्रकला चैधरी की कत्थक पुस्तक की विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज करेंगे डिजिटल लॉंचिंग


उदयपुर। एम स्कवायर पब्लिकेशन की ओर से प्रकाशित कत्थक पुस्तक का विमोचन रविवार प्रातः 11 बजे सोभागपुरा सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज के हाथों होगा।
एम स्कवायर पब्लिकेशन के सीईओ मुकेश माधवानी ने बताया कि कत्थक आश्रम की संस्थापक और कत्थक गुरू चंद्रकला चैधरी द्वारा लिखी गई पुस्तक के विमोचन को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थी। पुस्तक को एम स्कवायर पब्लिकेशन ने बड़े ही आकर्षक ढंग से तैयार किया है। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि इस पुस्तक को विख्यात कत्थक गुरू पण्डित बिरजू महाराज का आशीर्वाद मिलेगा। पण्डित बिरजू महाराज के हाथों पुस्तक की डिजिटल लॉंचिंग हम सब के लिए गौरव का क्षण होगा। कत्थक गुरू चंद्रकला चैधरी ने बताया कि पुस्तक में कत्थक की शुरुआत से लेकर वर्तमान की स्थितियों का सुंदर वर्णन किया गया है। पुस्तक में कत्थक की सभी विधाओं, इतिहास और विभिन्न शैलियों का समावेश है, जिससे कत्थक प्रेमियों को कत्थक को समझने में बेहतर योगदान मिल पाएगा। उल्लेखनीय है कि कत्थक गुरु चंद्रकला चैधरी अमेरिका, यूरोप के देशों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी है। उनके नाम कत्थक के कईं रिकॉर्ड भी दर्ज है। वे वर्तमान में मेवाड़ के युवाओं को कत्थक से जोड़कर इस सांस्कृतिक विधा के संरक्षण का काम कर रही हैं। साथ ही पुस्तक को लेकर कवि प्रदीप, राकेश सेन, अशरफ, भगवती आदि का सहयोग रहा है। इधर, पण्डित बिरजू महाराज के अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पुस्तक के विमोचन को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित की है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.