राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

( 5886 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Oct, 20 11:10

राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना

बाल्मिकीनगर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने भाषणों में वह दूसरे देशों की बात करते हैं लेकिन अपने देश के समक्ष पेश आ रही बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर कुछ नहीं बोलते। अपने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार अभियान के तहत पश्चिमी चंपारणके बाल्मिकीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बेरोजगारी और पलायन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा। राहुल गांधी ने हाल ही में बने कृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं, लेकिन पंजाब में इस बार प्रधानमंत्री और अंबानी, अडाणी के पुतले जलाए गए। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.