सुर्खियों में ईरान का भूमिगत नतांज परमाणु संवर्धन प्लांट

( 6549 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Oct, 20 10:10

सुर्खियों में ईरान का भूमिगत नतांज परमाणु संवर्धन प्लांट

दुबई । संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी ने स्वीकार किया है कि तेहरान के चर्चित भूमिगत नतांज परमाणु संवर्धन प्लांट पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बुधवार को जारी उपग्रह चित्रों के बाद परमाणु एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है। सोमवार को एक उपग्रह चित्र से यह पता चलता है कि साइट पर  निर्माण के साथ कई तरह के उपकरण दिखाई पड़ रहे हैं। विश्लेषकों का मानना ​​है कि अगस्‍त के बाद से ईरान ने नतांज के दक्षिण में एक नई सड़का का निर्माण किया है, जो संवर्धन सुविधा के क्षेत्र में है। खास बात यह है कि ईरान ने अपने इस अभियान को तब अंजाम दिया है, जब अमेरिका में राष्‍ट्रपति चुनाव प्रचार चरम पर है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.