सोने की कीमत में 137 रुपए की गिरावट

( 7122 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Oct, 20 09:10

सोने की कीमत में 137 रुपए की गिरावट

नईं दिल्ली । रुपए की विनिमय दर में सुधार और कमजोर मांग के कारण दिल्ली बाजार में मंगलवार को सोना 137 रपये टूटकर 51,108 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 475 रुपए की तेजी के साथ 62,648 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 62,173 रुपए प्रति किलो रहा था।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक ाजिंसा तपन पटेल ने कहा, रुपए के मूल्य में सुधार तथा कमजोर हाजिर मांग के कारण भारत में सोने की कीमतों पर दबाव रहा।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.