लॉयन्स क्लब लेकसिटी ४१वां चार्टर दिवस समारोह

( 8132 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Oct, 20 05:10

लॉयन्स क्लब लेकसिटी ४१वां चार्टर दिवस समारोह

लॉयन्स क्लब उदयपुर लेकसिटी द्वारा ४१वां चार्टर दिवस समारोह वर्चूयली मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम.जे.एफ. लॉयन संजय भण्डारी, पी.एम.सी.सी. लॉयन अरविंद चतुर, क्लब अध्यक्ष लॉयन रेणू बाँठिया एवं अभय बाँठिया ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।  तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष लॉयन दीपक हिंगड ने चार्टर नाइट के महत्व के बारे में क्लब सदस्यों को जानकारी दी एवं पूर्व अध्यक्ष लॉयन वी.सी. व्यास ने सम्मानित होने वाले चार्टर सदस्यों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला व क्लब के चार्टर सदस्य पूर्व अध्यक्ष लॉयन ओ.पी. चपलोत, पूर्व अध्यक्ष लॉयन मान सिंह पानगडिया, पूर्वअध्यक्ष लॉयन  डॉ. बी.एस. बम्ब, पूर्व अध्यक्ष लॉयन एस. के. पोखरना, लॉयन डॉ. बी.एल. दलाल एवं लॉयन एम.एस.मारू को पगडी, उपरना, शॉल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया।  लॉयन आशा मेहता ने चार्टर सदस्यों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की ओर चार्टर सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर लॉयन मुकेश सिरोया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।  समारोह का संचालन लॉयन माया सिरोया ने किया।

यह जानकारी  क्लब के सह सचिव लॉयन कलाश मैनारिया ने दी ।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.