उदयपुर युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राकेश राठौड़ को दी श्रद्धांजलि

( 1369 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Oct, 20 05:10

उदयपुर युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष राकेश राठौड़ को दी श्रद्धांजलि

भीलवाडा - शास्त्री मंडल युवा मोर्चा प्रवक्ता मनीष कुमार सेन ने बताया की भारतीय जनता युवा मोर्चा शास्त्री मंडल द्वारा उदयपुर में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश राठौड़ के आकस्मिक निधन होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली एवं भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल जी पाराशर के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
        युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिन्टू राव ने बतायाकि राकेश राठौड़ का निधन भारतीय जनता पार्टी के लिये एक अपूरणीय क्षति है। जिसकी पूर्ति होना असंभव है।
        श्रद्धांजलि सभा में रवि बाबा, सोनू चन्नाल, सूर्यप्रकाश चन्नाल, शिव प्रकाश चन्नाल, यशवंत चंदेला, अविनाश चन्नाल, चेतन गोरण, गौरीशंकर चन्नाल, वीरेंद्र चन्नाल आदि मौजुद थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.