कोरोना जागरुकता पोस्टर का विमोचन

( 3763 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Oct, 20 04:10

कोरोना जागरुकता पोस्टर का विमोचन

जैसलमेर / नेहरू युवा केंद्र जैसलमेर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल जोगा के युवाओं ने जिला युवा समन्वयक के निर्देशानुसार ब्लॉक वालंटियर जोरावर सिंह  के नेतृत्व में कोरोना जागरूकता जन आंदोलन के तहत ‘नो मास्क - नो एंट्री’ पोस्टर का विमोचन किया तथा युवाओं को कोविड-19 से बचाव के लिए नियमित मास्क पहनने, हाथ धोने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया।

युवाओं ने जागरूकता शपथ ली और अभियान में लोगों की सहभागिता बढ़ाने के लिए घर-घर संपर्क कर सरकार द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान वालंटियर जोरावर सिंह  व सदस्य भोम सिंह, दीनसिंह, स्वरूप सिंह, सवाई सिंह शैतान सिंह छोटू सिंह सादुलसिंह विक्रम सिंह महेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.