गुरूओं का सम्मान कर मनायी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंति

( 12806 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Oct, 20 05:10

गुरूओं का सम्मान कर मनायी महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंति

भीलवाडा-  भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंति के उपलक्ष में गांधीनगर के दोनों विद्यालय में गुरू का सम्मान एवं छात्र का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
          सचिव हरिप्रसाद राठी ने बताया कि गांधीनगर नगर स्थित दोनों स्कूलों में 30 गुरूआंे को श्रीफल, दुपट्टा एवं मास्क देकर सम्मान किया गया। साथ ही 11 प्रतिभावान छात्र-छात्राआंे का भी सम्मान किया गया।
          इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र दाधीच ने गांधी जी व शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद्चिन्हांे पर चलने का आग्रह किया।
          इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी नरेन्द्र दाधीच, सचिव हरिप्रसाद राठी, प्रमोद राठी, महेश कुमार जाजू, पंकज अग्रवाल आदि सदस्यों ने अपनी सेवाऐं दी।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.