रक्तदान और काढा वितरण कर मनाया रूद का जन्मदिन

( 10516 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Sep, 20 11:09

रक्तदान और काढा वितरण कर मनाया रूद का जन्मदिन

    चित्तौडगढ़ , भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद के जन्मदिन पर चित्तौडगढ़ जिला मुख्यालय पर भाजयुमो ने रक्तदान शिविर और आयुर्वेदिक काढा वितरण कर जन्मदिन मनाया। 
       भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुरेश गाडरी ने बताया कि शहर के सुभाष चैक पर भाजयुमो नगर मंडल ने आयुर्वेदिक काढा वितरण का आयोजन किया। सांसद सी.पी.जोशी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सांसद जोशी ने जन्मदिन के अवसर पर इस प्रकार के जन स्वास्थय के लिए उपयोगी कार्यक्रम की सराहना की। भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में 5000 लोगों के लिए काढा तैयार किया गया। इसके पश्चात सांवलिया जी चिकित्सालय की धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उदयपुर के सरल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त संग्रहण किया गया।सभी रक्तदाताओं को एन 95 मास्क भी भेंट किए गए। 
रक्तदान शिविर में  युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढचढ कर भाग लिया। युवा मोर्चा ने इस अवसर पर 125 यूनिट रक्त दान किया। साँवरिया जी चिकित्सालय के ब्लड बैंक के लिए भी रक्तदाताओ को पहुंचाया गए। महिला प्रतिनिधि के रूप में तारावती धाकड़ ने रक्तदान किया।भाजपा मन की बात नगर संयोजक सतपाल दुआ ने भी रक्तदान कर युवा मोर्चा का उत्साहवर्धन किया। काढा वितरण और रक्तदान के अवसर पर सांसद प्रवक्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भाजयुमो पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुरेश गाडरी, हैमेंद्र सिंह राणावत,दीपक शर्मा, जिला महामंत्री महिपाल सिंह, जीवन चैधरी, जिला प्रवक्ता सुभाष शर्मा, राखी राव ,जिला मंत्री रमेश सुथार ,दीपक पटवारी, जिला कार्यालय प्रमुख रितेश कुमावत, राजवीर सिंह डेट, आईटी जिला संयोजक राजन माली, सह संयोजक पवन पारासर ,निशांत अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, पूरण कीर ,शिवराज सिंह बैजनाथिया, दुष्यंत सिंह ,यशवंत पुरोहित ,शैलेंद्र पाटीदार, पिंटू छिपा, महावीर सिंह ,अर्जुन सिंह ,विजय सिंह ,अविनाश शर्मा, मंडल महामंत्री आशीष सिकलीकर, देवी लाल अहीर,राहुल मुंडरा, शुभम सुखवाल, कपासन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शैतान सिंह गाडरी, शिव प्रजापत, पीजी कॉलेज छात्रसंघ सचिव जमुना लाल गाडरी ,घटियावली एबीवीपी नगर मंत्री देवराज गाडरी, मोनू जोशी ,मुकेश जाट, लकी टेलर, भगत रेगर ,मुरली प्रसाद गाडरी, अंबा लाल गाडरी ,अंकुर जोशी, रविंद्र शर्मा, अर्जुन बैरवा ,चरण सिंह भाटी ,प्रकाश जाट ,देवी लाल अहीर, पूरण गाडरी अमित वैष्णव,विकास जायसवाल, अतुल सोनी, देवराज धोबी,करन शर्मा, गणेश तडबा,संजय अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.