भगत सिंह को किया नमन

( 3375 बार पढ़ी गयी)
Published on : 29 Sep, 20 04:09

भगत सिंह को किया नमन

उदयपुर । स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को नारायण सेवा संस्थान में संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव के सानिध्य में वर्चुअल पुष्पांजलि सभा का आयोजन हुआ।मानव ने दिल्ली की सेंट्रल असम्बली में अपने साथियों के साथ भगतसिंह द्वारा बम विस्फोट को आजादी आंदोलन की बड़ी घटना बताया। उन्होंने कहा वे युवाओं के तब भी आदर्श थे और आज भी है।

प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया, हमें राष्ट्र की मजबूती और आत्मनिर्भरता के लिये पसीना बहाना है। सभा को जगदीश आर्य, वंदना अग्रवाल, देवेन्द्र चौबीसा ने भी सम्बोधित किया। संयोजन महिम जैन ने किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.