पांच थाना पुलिस के पुलिसकर्मियों को बांटे फेस मास्क

( 7228 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 20 14:09

पांच थाना पुलिस के पुलिसकर्मियों को बांटे फेस मास्क

उदयपुर। शहर में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों में बढ़ रही पुलिसकर्मियों की संख्या को देखते हुए उन्हें कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने हेतु आज राउण्ड टेबल इण्डिया व लेडिज सर्किल इण्डिया के प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर युनाईटेड राउण्ड टेबल 234 व उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल 171 ने आज शहर के पंाच थाना पुलिस को 1500 फेस्क मास्क बांटे।
उदयपुर युनाईटेड राउण्ड टेबल 234 के चेयरमेन आदित्य विक्रम सोमानी ने बताया कि राउंड टेबल इंडिया और लेडिज सर्कल इंडिया ने राष्ट्रीय स्तर पर जनहित में लोगों को जीवन के प्रभावित करने वाली शिक्षा, शिक्षा के बुनियादी ढांचे, शौचालय, खाद्य आपूर्ति आदि के अनेक पहल हाथ में ले कर उनके अधिकारों को सक्षम और सशक्त बनानें का प्रयास किया है।

<br /><img src="http://www.pressnote.in/upload/426099A.jpg" style="max-width:400px; padding:5px;" align="left"><br />
उदयपुर यूनाईटेड लेडिज सर्किल 171 की चेयरपर्सन नेहा टाया ने बताया कि इनमें से हमारे प्रमुख कार्यक्रम, फ्रीडम थू्र एज्यूकेशन में कक्षाओं का निर्माण, शौचालय बनाना और पेयजल सुविधा, लाइब्रेरी, साइंस लैब, सेनेटरी पैड डिस्पेंसर आदि जैसे अन्य बुनियादी ढाँचे प्रदान करना शामिल है।  


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.