लेबनान के मनोनीत प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया

( 7689 बार पढ़ी गयी)
Published on : 28 Sep, 20 05:09

लेबनान के मनोनीत प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया

बेरूत। सरकार गठन पर बने राजनीतिक गतिरोध के बीच लेबनान के मनोनीत प्रधानमंत्री मुस्तफा अदीब ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इससे फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों के संकटग्रस्त देश में बने बेहद कठिन गतिरोध को समाप्त करने के प्रयासों को झटका लगा है। अदीब को एक महीने पहले ही प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया था। लेकिन उनके पद छोड़ने से देश को विदेशी आर्थिक मदद मिलने की संभावना और धूमिल हो गई।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.