भिवंडी इमारत हादसा में मृतक संख्या बढ़कर 33 हुई

( 7285 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Sep, 20 06:09

भिवंडी इमारत हादसा में मृतक संख्या बढ़कर 33 हुई

ठाणे। महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत के ढहने के कारण हुए हादसे में आठ और लोगों के शव बरामद होने के बाद मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 33 हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र दो साल से लेकर 15 वर्ष के बीच है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक 25 लोगों को मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया है। इन लोगों को भिवंडी और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद भी खोज अभियान रातभर जारी रहा। उन्होंने बताया कि मलबे से निकले शवों की हालत बेहद खराब थी, क्योंकि वे 50 घंटे से अधिक समय से उसमें दबे थे। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.