तुर्की के राष्ट्रपति के बयान पर भारत की दो टूक

( 3991 बार पढ़ी गयी)
Published on : 23 Sep, 20 05:09

तुर्की के राष्ट्रपति के बयान पर भारत की दो टूक

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में जम्मू-कश्मीर पर की गई तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणियों को ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ बताते हुए कहा कि अंकारा को दूसरे देशों की सम्प्रभुता का सम्मान करना चाहिए और अपनी खुद की नीतियों पर गहराई से विचार करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ हमनें भारत के केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पर तुर्की के राष्ट्रपति की टिप्पणियां सुनी। वे भारत के आंतरिक मामलों में व्यापक हस्तक्षेप करने वाली हैं और यह पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.