6 महीने बाद नेपाल में फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ान

( 6669 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Sep, 20 05:09

6 महीने बाद नेपाल में फिर से शुरू हुई घरेलू उड़ान

काठमांडू । नेपाल कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बंद घरेलू उड़ान सेवा 21 सितंबर से शुरू हो गई है। पिछले 6 महीने से यह सेवा बंद थी। लंबे इंतजार के बाद बंद पड़ी उड़ान शुरू होने के बाद यात्रियों ने यात्रा की। काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सभी यात्रियों का तापमान की जांच की गई। सरकार द्वारा घरेलू व्यावसायिक उड़ान के लिए अनुमति देने के बाद त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमान हवाई अड्डे से बुद्ध एयर का विमान पहली बार सोमवार सुबह 57 यात्रियों को लेकर पर्यटकीय नगरी पोखरा के लिए रवाना हुई। नेपाल के विभिन्न स्थानों के लिए 50 उड़ान सेवा की अनुमति दी गई है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.