चीन ने जारी किया अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले का नकली वीडियो

( 8446 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Sep, 20 05:09

चीन ने जारी किया अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले का नकली वीडियो

बीजिंग । अमेरिका से तनातनी के बीच चीनी वायुसेना ने प्रशांत महासागर में गुआम द्वीप स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमले का नकली वीडियो जारी किया है। इसमें चीनी सेना ने अपने एच-6 परमाणु बॉम्बर का इस्तेमाल किया है। इस नकली वीडियो में यह बॉम्बर बम गिराता दिखाई दे रहा है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के वीबो अकाउंट पर शनिवार को यह वीडियो डाला गया था। यह अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी की ताइवान यात्रा को लेकर चीन की खीझ को दर्शाता है। गुआम अमेरिका का एक बड़ा सैन्य अड्डा है, जहां एयरबेस भी मौजूद हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में किसी संघर्ष की स्थिति में यह अमेरिकी सैन्य अड्डा अहम साबित हो सकता है। चीनी वायुसेना का दो मिनट 15 सेकेंड का यह वीडिया किसी हॉलीवुड फिल्म की ट्रेलर जैसा लगता है। इसमें चीन का एच-6 बॉम्बर रेगिस्तान में स्थित किसी एयरबेस से उड़ान भरता दिखाई देता है। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.