रोहित की कप्तानी में खेलने से आत्मविश्वास बढ़ा है: बुमराह

( 7840 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Sep, 20 05:09

रोहित की कप्तानी में खेलने से आत्मविश्वास बढ़ा है: बुमराह

अबुधाबी । भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि मुंबईं इंडियन्स में रोहित शर्मा की कप्तानी में मिलने वाली आजादी ने करियर के लिहाज से उनके आत्मविश्वस को काफी बढ़ाया है।बुमराह रोहित के नेतृत्व में इंडियन प्रीमियर लीग (आईंपीएल) के खिताब को चार बार जीतने वाली इस फ्रेंचाइजी के अहम सदस्य हैं।बुमराह ने कहा, अपनी बात करूं तो, उन्होंने (रोहित) मुझे हमेशा आजादी दी है, उन्होंने हमेशा मुझे खुद के मुताबिक गेंदबाजी करने के लिए कहा है। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो वह कहते हैं कि आप अपनी गेंदबाजी की जिम्मेदारी खुद लें। इससे आत्मविश्वस बढ़ता है और जिम्मेदारी का अहसास होता है कि मैं जो भी करंगा उसके लिए खुद जिम्मेदार रहूंगा। उन्होंने कहा, यह किसी भी कप्तान के लिए बड़ी बात है क्योंकि इससे गेंदबाजों का आत्मविश्वस काफी बढ़ता है। वह आप पर और आपके फैसले पर भरोसा करते हैं। यह बहुत ही सकारात्मक संकेत है। बुमराह के अलावा टीम के दूसरे साथी खिलाड़ी और मुंबईं इंडियन्स के कोचिंग से जुड़े सदस्य भी रोहित की कप्तानी की तारीफ करते है। मुंबईं इंडियन्स के बल्लेबाज सूर्यंकुमार यादव ने टीम के आधिकारिक ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा, वह मैदान में दूसरे खिलाड़ी से सुझाव लेने में हिचकते नहीं हैं। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.