पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एकजुट हो - तेली

( 12681 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Sep, 20 08:09

मंगरोप एवं सुवाणा मण्डल की संयुक्त बैठक हरणी महादेव में सम्पन्न

पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं एकजुट हो - तेली

भीलवाडा-   भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश के तहत भाजपा मण्डल मंगरोप एवं सुवाणा मण्डल की संयुक्त बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली एवं पार्टी के जिला प्रभारी दिनेश भट्ट के मुख्य आतिथ्य में हरणी महादेव में सम्पन्न हुई।
              बैठक में पंचायत राज के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठित होकर कमर कसने का आव्हान करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी दिनेश भट्ट ने कहा कि प्रदेश में हो रहे पंचायतों के चुनाव में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने की आवश्यकता है, जिससे सत्तारूढ सरकार के जन विरोधी रवैये से जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर दोनों मण्डलांे के अध्यक्ष लादूलाल तेली, नाहर सिंह पुरावत एवं दयाराम दिव्य ने कार्यकर्ताआंे को सम्बोधित कर पार्टी हित मंे गांवांे की सरकार बनाने का आव्हान किया।
              भाजपा के जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली ने कहा कि कार्यकर्ता ग्रामीण क्षैत्रों मंे एवं निचले क्षैत्रों में पार्टी का गारन्टर है। विकास एवं क्षैत्रीय समस्याआंे के समाधान में कार्यकर्ताओं की महती भूमिका होती है। कार्यकर्ता आमजन मंे अपनी पेठ बनाते हुए पंचायतराज चुनाव में सर्वसम्मति से अपने प्रतिनिधियांे का चयन कर उन्हंे विजयी बनावें।
               इस अवसर पर सुवाणा मण्डल अध्यक्ष लादूलाल जाट, मंगरोप मण्डल अध्यक्ष नाहर सिंह पुरावत, दयाराम दिव्य, रतनलाल जाट, महावीर सरगरा, माधुलाल गुर्जर, कालूलाल जाट, भंवर कीर, सत्यनारायण शर्मा, लक्ष्मणनाथ योगी, हरि सिंह, कैलाश लुहार, शंभू कीर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.