Anurag Kashyap के वकील ने जारी किया स्टेटमेंट

( 4175 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Sep, 20 06:09

Anurag Kashyap के वकील ने जारी किया स्टेटमेंट

नई दिल्ली । एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी और इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। अब निर्देशक की वकील की ओर से भी आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें निर्देशक का पक्ष रखा गया है। अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमाणी ने अनुराग कश्यप को लेकर जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा है कि मेरे क्लाइंट के खिलाफ लगाए गए झूठे गए यौन उत्पीड़न के आरोपो के बाद से उन्हें काफी आघात पहुंचा है और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अनुराग कश्यप ने इस स्टेटमेंट को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है और बताया है कि यह उनकी वकील की ओर से जारी किया स्टेटमेंट है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.