पहले मैच में बिना खाता खोले लौटे शिखर धवन

( 2565 बार पढ़ी गयी)
Published on : 21 Sep, 20 05:09

पहले मैच में बिना खाता खोले लौटे शिखर धवन

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2020) में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन अपने पहले मैच में दुर्भाग्यशाली रहे और बिना रन बनाए रन आउट हो गए। टॉस जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान केएल राहुल ने दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। दिल्ली शुरुआत काफी खराब रही और मैच के दूसरे ओवर में ही धवन चलते बने। वह रन लेने के दौरान अपने साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ के साथ गलतफहमी के शिकार हो गए शून्य पर ही पवेलियन लौट गए। दिल्ली की पारी में दूसरा ओवर करा रहे मोहम्मद शमी की गेंद की चौथी गेंद पर धवन ने पुल शॉट मारने की कोशिश।  गेंद विकेट के पीछे गई, जिसे केएल राहुल रोक नहीं सके। धवन रन लेने के दौड़ पड़े। पृथ्वी शॉ इसके लिए शायद तैयार नहीं थे।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.