मिशन लेंटाना में योग-आयुर्वेद प्रेमियों ने किया श्रमदान

( 11835 बार पढ़ी गयी)
Published on : 20 Sep, 20 14:09

मिशन लेंटाना में योग-आयुर्वेद प्रेमियों ने किया श्रमदान

उदयपुर,सज्जनगढ वन्यजीव अभ्यारण में जैव विविधता को बचाने के लिए आईजी बिनीता ठाकुर की पहल पर चल रहे मिशन लेंटाना में रविवार को योग एवं आयुर्वेद प्रेमियों ने श्रमदान किया। इस मौके पर जेसीबी की सहायता से कांटेदार, जटिल एवं अनुपयोगी पादपो हटाया। जेसीबी की व्यवस्था समाजसेवी नरेन्द्र सिंह झाला की ओर से की गई। लेंटाना खरपतवार को हटाने एवं पर्यावरण रक्षा करने के पुनीत उद्देश्य को सफल बनाने के लिए आयुर्वेद विभाग उदयपुर के वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य एवं पतंजलि परिवार से योगी अशोक जैन के नेतृत्व मे योग प्रशिक्षक जिग्नेश शर्मा, नरेंद्र सिंह झाला, प्रेम जैन, उमेश चंद्र श्रीमाली, शारदा जालोरा, राजेंद्र जालोरा, अमित शर्मा, सपना औदिच्य, प्रशांत दन्तया, नवनीत गुप्ता, शीतल गुप्ता, प्रीतम सिंह चुण्डावत, देवा राम राजपुरोहित आदि ने सहयोग दिया। वहीं बच्चों की टोली आकाश सिंह, उमंग कसेरा, जतीन गिरी गौस्वामी, रेयांश धाभाई, दीक्षांत भारती, नील लोहार, जागृत सिंह आदि ने भी पूरे जोश के साथ श्रमदान किया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.