सुविवि- प्रो यादव होंगे क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष

( 5218 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 20 14:09

सुविवि- प्रो यादव होंगे क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में 2018 की भर्ती में सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा की नियुक्ति की हो रही जांच के कारण क्रीड़ा मंडल अध्यक्ष का प्रभार छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो पीएम यादव को दिया गया है। कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने बताया कि सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा के 2 पदों की भर्ती की जांच लोकायुक्त द्वारा की जा रही है साथ ही इस मामले में विश्वविद्यालय द्वारा गठित 5 सदस्यीय कमेटी भी जांच कर रही है। यह जांच निष्पक्ष तरीके से हो एवं वर्तमान पदों का कोई प्रभाव इस जांच पर ना पड़े इसलिए नियमानुसार विश्वविद्यालय के एक्ट 1980 धारा 39-1 (ii) के तहत क्रीड़ामंडल का प्रभार छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो पीएम यादव को सौंपा गया है।  साथ ही क्रीड़ामंडल सचिव का दायित्व डॉ गिरिराज सिंह चौहान को दिया गया है।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.