महेंद्र सिंह धौनी ने 7.29 पर लिया था संन्यास

( 4079 बार पढ़ी गयी)
Published on : 19 Sep, 20 10:09

महेंद्र सिंह धौनी ने 7.29 पर लिया था संन्यास

नई दिल्ली । आज से शुरू होने जा रहा है टी20 क्रिकेट के सबसे पॉपुलर टूर्नामेंट का रोमांच। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें के सीजन के आगाज के साथ ही खत्म हो जाएगा फैंस का 13 महीने से चला आ रहा इंतजार। आज शाम 7 बजे होगी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की मैदान पर वापसी। 2019 में खेले गए आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से ही धौनी की वापसी का इंतजार किया जा रहा है जो अब जाकर पूरी होने वाली है। इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी आखिरी बार खेलते नजर आए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार मिली थी और पूर्व कप्तान ने 50 रन की पारी खेली थी। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.