पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 82,961  मरीज हुए ठीक 

( 10551 बार पढ़ी गयी)
Published on : 17 Sep, 20 04:09

भारत में एक दिन में ठीक होने (रिकवरी) वाले मरीजों की संख्‍या सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में रिकार्ड 82,961  मरीज हुए ठीक 
(नीति गोपेन्द्र भट्ट)
भारत में रोजाना बड़ी तादाद में रोगियों का स्वस्थ होना जारी है। भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान एक दिन में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या सबसे अधिक दर्ज किया गया है। 82,961 कोविड मरीज ठीक हुए हैं और उन्‍हें घर/आइसोलेशन सेंटर और अस्‍पतालों से छुट्टी दे दी गई है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर आज 78. 53 फीसदी तक पहुंच गई है।
सात दिनों से ठीक होने वाले मरीजों के औसत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 39,42,360 हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र (19423) में 23.41 फीसदी नए मरीज ठीक हुए हैं जबकि‍ आंध्र प्रदेश में (9628), कर्नाटक (7406), उत्‍तर प्रदेश (6680) और तमिलनाडु (5735) में 35.5 फीसदी नए मरीज ठीक हुए हैं।
इन पांच राज्‍यों में करीब 59 फीसदी नए मरीज ठीक हुए हैं।
27 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 70 फीसदी से अधिक रही है।
देश में आज कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,95,933 है।
ठीक होने वाले रोगियों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। आज यह अंतर लगभग 29 लाख (29,46,427) से अधिक हो गया है। सक्रिय मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या करीब चार गुणा है।
सक्रिय मामलों में से करीब 60 फीसदी महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश और तमिलनाडु से सामने आए हैं।
सक्रिय मामलों में से करीब 70 फीसदी सबसे अधिक प्रभावित नौ राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 90,123 नए मामले सामने आए हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में सबसे अधिक 20,000 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इस आंध्र प्रदेश (8846) और कर्नाटक (7576) का स्‍थान रहा।

साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.