योशिहिदे सुगा होंगे जापान के नए प्रधानमंत्री

( 6133 बार पढ़ी गयी)
Published on : 16 Sep, 20 05:09

योशिहिदे सुगा होंगे जापान के नए प्रधानमंत्री

तोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने पद से इस्तीफा देते हुए अपने उत्तराधिकारी के लिए राह साफ कर दी। जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ेंगे। मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव योशिहिदे सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। 


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.